Policy · डिलीवरी

डिलीवरी व शिपिंग पॉलिसी

BajarGadi खुद कूरियर/पार्सल कंपनी नहीं है। हम पार्टी और ड्राइवर को लोड मैचिंग से जोड़ते हैं। “डिलीवरी” का मतलब ट्रिप पूरी होने तक माल/यात्री को सुरक्षित गंतव्य पहुँचाना है — मुख्य जिम्मेदारी पार्टी और ड्राइवर के बीच रहती है।

अंतिम अपडेट: सितंबर 2026 · BajarGadi

एक नज़र में

ऐप/वेब पॉलिसी का सार — नीचे पूरा विवरण है।

प्लेटफ़ॉर्म क्या करता है

  • डिमांड ↔ ड्राइवर बोली ↔ बुकिंग
  • रूट / लाइव लोकेशन (जहाँ उपलब्ध)
  • डिलीवरी OTP से ट्रिप पूर्ण पुष्टि
  • वॉलेट / प्लेटफ़ॉर्म कमीशन सुविधा

प्लेटफ़ॉर्म क्या नहीं है

  • खुद माल नहीं उठाता / नहीं पहुँचाता
  • किराए का पूरा भुगतान हम नहीं करते
  • माल की बीमा गारंटी डिफ़ॉल्ट नहीं
  • पार्टी–ड्राइवर विवाद का अंतिम निर्णायक नहीं
1

पॉलिसी का दायरा

  • BajarGadi डिजिटल लोड-मैचिंग प्लेटफ़ॉर्म है — पार्टी (ट्रेडर) डिमांड डालती है, ड्राइवर बोली लगाता है, बुकिंग पक्की होती है।
  • यहाँ “शिपिंग / डिलीवरी” का अर्थ है: सहमत रूट पर माल या यात्री को पिकअप से ड्रॉप तक पहुँचाना।
  • हम ई-कॉमर्स स्टोर की तरह अपने गोदाम से पार्सल नहीं भेजते। कोई अलग “शिपिंग चार्ज” प्लेटफ़ॉर्म नहीं लेता — ट्रिप किराया पार्टी–ड्राइवर समझौते पर है।
  • वेबसाइट और ऐप एक ही सिस्टम पर चलते हैं; डिमांड वेब से भी लग सकती है, डिलीवरी प्रक्रिया ऐप में पूरी होती है।
याद रखें: परिवहन / किराए का मुख्य समझौदा पार्टी और ड्राइवर के बीच है। विस्तार: नियम व शर्तें

डिलीवरी कैसे होती है

सामान्य ट्रिप फ्लो — ऐप में स्टेटस बदलते रहते हैं।

  1. डिमांड पार्टी गाड़ी, From–To, माल/यात्री और बजट डालती है (वेब होम या ऐप)।
  2. बोली व बुकिंग ड्राइवर बोली लगाता है; पार्टी स्वीकार करती है। संपर्क / रूट खुल सकते हैं। प्लेटफ़ॉर्म फीस नियमों के अनुसार वॉलेट से कट सकती है — रिफंड पॉलिसी
  3. पिकअप ड्राइवर सहमत जगह/समय पर पहुँचता है। माल लोडिंग पार्टी–ड्राइवर की ज़िम्मेदारी है।
  4. रास्ते में जहाँ उपलब्ध हो, लाइव लोकेशन से ट्रिप ट्रैक की जा सकती है।
  5. ड्रॉप व पूर्ण गंतव्य पर ड्राइवर “डिलीवरी पूर्ण” करता है; पार्टी को मिलने वाला डिलीवरी OTP बताकर ट्रिप बंद होती है।
2

डिलीवरी OTP

  • ट्रिप खत्म करने के लिए ड्राइवर ऐप में डिलीवरी पूर्ण का अनुरोध करता है — सिस्टम 6 अंकों का OTP पैदा कर सकता है।
  • OTP पार्टी / ट्रेडर को दिखता है (ऐप या वेब पर खुली बुकिंग में)। पार्टी वही कोड ड्राइवर को बताती है।
  • सही OTP डालने के बाद ट्रिप “पूर्ण / डिलीवर्ड” मानी जाती है। गलत OTP से डिलीवरी बंद नहीं होनी चाहिए बिना सहमति के।
  • OTP किसी तीसरे पक्ष को न बाँटें जब तक आप डिलीवरी स्वीकार नहीं कर रहे। धोखाधड़ी पर रिपोर्ट / सपोर्ट से संपर्क करें।
वेब: ड्राइवर डिलीवरी बटन दबाने के बाद होम पर “मेरी डिमांड” में OTP बॉक्स दिख सकता है — पेज खुला रखें।
3

ट्रैकिंग व अपडेट

  • बुकिंग के बाद ऐप में रूट / लाइव मैप सुविधा उपलब्ध हो सकती है (नेटवर्क व अनुमति पर निर्भर)।
  • लोकेशन सटीकता GPS, मोबाइल नेटवर्क और ड्राइवर ऐप बैकग्राउंड पर निर्भर करती है — 100% गारंटी नहीं।
  • स्टेटस (स्वीकृत, चल रही, पूर्ण, रद्द) ऐप/वेब पर दिख सकता है। देरी पर पार्टी–ड्राइवर आपस में संपर्क करें।
4

समय व शेड्यूल

  • पिकअप / ड्रॉप का समय पार्टी और ड्राइवर के बीच सहमति से तय होता है — प्लेटफ़ॉर्म फिक्स्ड “शिपिंग स्लॉट” नहीं बेचता।
  • ट्रैफिक, मौसम, रोड बंद, वाहन खराबी या गलत पता से देरी हो सकती है; हम जहाँ संभव मध्यस्थता में मदद कर सकते हैं।
  • एम्बुलेंस / इमरजेंसी जैसे केस में भी प्लेटफ़ॉर्म मैचिंग सुविधा है — मेडिकल परिणाम की गारंटी नहीं।
5

माल, नुकसान व प्रतिबंध

  • लोडिंग / अनलोडिंग और माल की सही पैकिंग मुख्यतः पार्टी (या सहमति अनुसार ड्राइवर) की ज़िम्मेदारी है।
  • रास्ते में चोरी, क्षति, गीलापन या देरी का मुख्य दावा पार्टी–ड्राइवर समझौते और लागू कानून के अनुसार है। BajarGadi डिफ़ॉल्ट बीमाकर्ता नहीं है।
  • गैरकानूनी, खतरनाक या बिना परमिट वाला माल भेजना मना है। उल्लंघन पर अकाउंट बंद / कानूनी कार्रवाई हो सकती है।
  • यात्री सेवा (ऑटो, कार, बस आदि) में सुरक्षा नियम और लाइसेंस ड्राइवर / वाहन मालिक की ज़िम्मेदारी है।
6

सेवा क्षेत्र

  • सेवा मुख्यतः भारत में उपलब्ध है — शुरुआत नांदेड़ / महाराष्ट्र क्षेत्र से, धीरे-धीरे और शहरों में।
  • किसी रूट पर ड्राइवर उपलब्ध न हो तो डिमांड खुली रह सकती है या रद्द की जा सकती है।
  • अंतरराष्ट्रीय शिपिंग / कस्टम क्लियरेंस BajarGadi नहीं करता।

समस्या / शिकायत

डिलीवरी OTP, ट्रिप स्टेटस या प्लेटफ़ॉर्म गड़बड़ पर लिखें या कॉल करें।

आधिकारिक सपोर्ट

मोबाइल: 77987 83505

bajargadiofficial@gmail.com

पोस्ट लोहा, तहसील लोहा, ज़िला नांदेड़, पिन 431708, महाराष्ट्र · संपर्क पेज

अक्सर पूछे जाने वाले

क्या BajarGadi मेरे पार्सल को खुद डिलीवर करता है?

नहीं। हम पार्टी और ड्राइवर को जोड़ते हैं। डिलीवरी ड्राइवर की गाड़ी से होती है; प्लेटफ़ॉर्म मैचिंग व ट्रैकिंग/OTP सुविधा देता है।

शिपिंग चार्ज कहाँ दिखता है?

अलग “शिपिंग फीस” नहीं। ट्रिप किराया बोली / समझौते से तय होता है। प्लेटफ़ॉर्म कमीशन वॉलेट नियमों से कट सकता है।

डिलीवरी OTP नहीं आया?

ड्राइवर ने डिलीवरी पूर्ण बटन दबाया हो, इंटरनेट चालू हो, और पार्टी उसी अकाउंट से ऐप/वेब खुला रखे। फिर भी न आए तो मोबाइल/ईमेल से सपोर्ट को लोड ID बताएँ।

माल खराब / कम पहुँचा — रिफंड?

माल का दावा मुख्यतः पार्टी–ड्राइवर के बीच है। प्लेटफ़ॉर्म फीस के लिए रिफंड पॉलिसी देखें; जहाँ संभव हम मध्यस्थता में मदद कर सकते हैं।

At a glance

A quick overview — full details below.

What the platform does

  • Demand ↔ driver bids ↔ booking
  • Route / live location (where available)
  • Delivery OTP to confirm trip complete
  • Wallet / platform commission tools

What it is not

  • We do not pick up or deliver goods ourselves
  • We do not pay the full trip fare
  • No default cargo insurance guarantee
  • Not the final judge of party–driver disputes
1

Scope of this policy

  • BajarGadi is a digital load-matching platform — parties post demands, drivers bid, bookings are confirmed.
  • Here “shipping / delivery” means moving goods or passengers from pickup to drop on an agreed route.
  • We are not an e-commerce warehouse courier. There is no separate platform “shipping fee” — trip fare is agreed between party and driver.
  • Website and app share one system; demands can start on the web, while delivery completion usually runs in the app.
Remember: The main transport / fare agreement is between party and driver. See Terms.

How delivery works

Typical trip flow — statuses update in the app.

  1. Demand Party posts vehicle, From–To, goods/passengers and budget (web home or app).
  2. Bid & booking Driver bids; party accepts. Contact / route may unlock. Platform fees may debit from wallet per rules — Refund policy.
  3. Pickup Driver arrives at the agreed place/time. Loading is primarily between party and driver.
  4. In transit Where available, live location can help track the trip.
  5. Drop & complete At destination the driver marks delivery complete; the party shares the delivery OTP to close the trip.
2

Delivery OTP

  • To finish a trip, the driver requests delivery complete — the system may create a 6-digit OTP.
  • The OTP is shown to the party / trader (app or web on an open booking). The party tells that code to the driver.
  • After a correct OTP, the trip is treated as completed / delivered.
  • Do not share the OTP with third parties unless you are accepting delivery. Report fraud to support.
Web: After the driver taps delivery complete, an OTP box may appear under “My demands” on home — keep the page open.
3

Tracking & updates

  • After booking, route / live map may be available in the app (depends on network and permissions).
  • Location accuracy depends on GPS, mobile network, and the driver app — not a 100% guarantee.
  • Statuses (accepted, ongoing, completed, cancelled) may show on app/web. For delays, party and driver should contact each other.
4

Timing & schedule

  • Pickup / drop time is agreed between party and driver — the platform does not sell fixed “shipping slots”.
  • Traffic, weather, road blocks, vehicle issues or wrong addresses can cause delay; we may help mediate where possible.
  • For ambulance / emergency matching, the platform only connects users — it does not guarantee medical outcomes.
5

Goods, loss & restrictions

  • Loading / unloading and proper packing are primarily the party’s responsibility (or as agreed with the driver).
  • Theft, damage, wet goods or delay claims are mainly between party and driver under their agreement and applicable law. BajarGadi is not a default insurer.
  • Illegal, hazardous or unpermitted goods are prohibited. Violations may lead to account action / legal steps.
  • For passenger services (auto, car, bus, etc.), safety rules and licences remain the driver’s / vehicle owner’s duty.
6

Service area

  • Service is primarily in India — starting from the Nanded / Maharashtra region and expanding.
  • If no driver is available on a route, a demand may stay open or be cancelled.
  • BajarGadi does not handle international shipping or customs clearance.

Issues / complaints

Write or call about delivery OTP, trip status, or platform errors.

Official support

Mobile: 77987 83505

bajargadiofficial@gmail.com

Post Loha, Tahsil Loha, Dist. Nanded, PIN 431708, Maharashtra · Contact page

FAQ

Does BajarGadi deliver my parcel itself?

No. We connect party and driver. Delivery is by the driver’s vehicle; the platform provides matching, tracking and OTP tools.

Where is the shipping charge?

There is no separate “shipping fee”. Trip fare is set by bid / agreement. Platform commission may follow wallet rules.

Delivery OTP did not appear?

Confirm the driver tapped delivery complete, internet is on, and the party is signed in on app/web. If it still fails, contact support with the load ID.

Goods damaged / short — refund?

Goods claims are mainly between party and driver. For platform fees see the Refund policy; we may help mediate where possible.